मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मध्य विद्यालय अलीपुर को मिला केनरा बैंक उप महाप्रबंधक का सहारा, उद्घाटन

On: Wednesday, December 11, 2024 5:07 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, अलीपुर में बुधवार को उद्घाटन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम केनरा बैंक में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत स्थानीय निवासी राजकुमार शर्मा द्वारा अनुदान के रूप मे विद्यालय को प्रदत्त फर्नीचर, आलमारी, कुर्सी, टेबल, पंखा आदि की जानकारी समारोह में आम नागरिकों को दी गई। जिसके बाद बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप महाप्रबंधक शर्मा द्वारा समारोह का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि बीइओ डा. अभय कुमार रमण, सुरेन्द्र प्रसाद यादव कालेज के प्राचार्य लालदेव यादव, अशोक कुमार वर्मा, सिद्धार्थ कुमार, भूमिदाता गोपाल शर्मा, चन्देश्वरी शर्मा आदि ने विद्यालय को सामग्री प्रदान करने वाले उप महाप्रबंधक व स्थानीय निवासी की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि लगभग गांवों में कोई न कोई व्यक्ति किसी न किसी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होते हैं। लेकिन सामाजिक, शैक्षणिक व अन्य कार्यों के लिए आर्थिक मदद, सहयोग, प्रोत्साहन आदि के लिए जिगरा कम ही लोगों के पास होता है। वक्ताओं ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सक्षम लोगों को ऐसे कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। ताकि संस्थान व समाज का विकास हो सके और उसका लाभ आम लोगों को मिल सके। मौके पर केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, अधिकारी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे। इससे पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि सहित मंचासीन लोगों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने स्वागत गान की प्रस्तुति देकर अतिथियों का दिल जीत लिया। आयोजित समारोह में मंच का संचालन शिक्षक अखिलेश कुमार शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक विक्रमा कुमार ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
चावल की बोरियों में छिपा था ‘मयखाना’, गया पुलिस ने पकड़ा शराब लदा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार | छुट्टी लेकर घर लौट रहे ASI की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक महीने पहले हुआ था प्रमोशन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पड़ोसियों को हथियार का भय दिखाने का आरोप | गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश |