मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दाह-संस्कार के बाद हत्या का केस दर्ज; ससुराल पक्ष फरार

On: Friday, December 5, 2025 3:20 PM

फतेहपुर थाना क्षेत्र के जशपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत और उसके तत्काल दाह-संस्कार के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की मां की शिकायत पर फतेहपुर थाना पुलिस ने पति सहित ससुराल वालों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह-सुबह कर दिया दाह-संस्कार, मां को नहीं दी गई कोई सूचना

जानकारी के अनुसार, जशपुर निवासी सुधीर कुमार की पत्नी पूजा देवी की मौत गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। शुक्रवार की अहले सुबह ही पति और ससुराल पक्ष ने बिना मायके को सूचना दिए, जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

शाम होते-होते मृतका की मां पूर्णिमा देवी फतेहपुर थाना पहुंचीं और पति, ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर अपनी बेटी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए जल्दबाजी में दाह-संस्कार करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

2017 में हुई थी शादी, लगातार हो रही थी मारपीट—मां का आरोप

पूर्णिमा देवी के अनुसार, उनकी बेटी पूजा की शादी वर्ष 2017 में सुधीर कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही पूजा के साथ मारपीट और प्रताड़ना की शिकायतें मिलती रहीं।
उन्होंने बताया कि गुरुवार रात सुधीर ने फोन कर कहा कि पूजा की तबीयत खराब है और उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा है, लेकिन अगले दिन जब मायके वाले पहुंचे तो ससुराल का घर ताला बंद मिला। पड़ोसियों से पता चला कि पूजा का दाह-संस्कार कर दिया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला, ससुराल पक्ष फरार

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर एसआई अमरेंद्र कुमार और मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। लेकिन घर में ताला बंद रहने के कारण टीम विस्तृत छानबीन नहीं कर सकी।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया—
“मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया गया है। जांच टीम भेजी गई थी, लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनके लोकेशन और गतिविधियों की तलाश की जा रही है।”

पोस्टमार्टम न होने से जांच पर सवाल, पुलिस जुटा रही है साक्ष्य

चूंकि विवाहिता का अंतिम संस्कार बिना किसी मेडिकल जांच के कर दिया गया, ऐसे में मौत के कारणों की पुष्टि मुश्किल हो गई है। पुलिस अब गांव के स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास |