मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची

On: Tuesday, February 18, 2025 2:26 PM

न्यूज डेस्क: रेलवे प्रशासन ने तकनीकी कारणों से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह बदलाव विभिन्न तारीखों पर लागू रहेगा।

रद्द की गई ट्रेनें

रेलवे द्वारा निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द किया गया है:

1. नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12802) – 18 व 21 फरवरी 2025


2. बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस (22308, 12308) – 19, 20 व 21 फरवरी 2025


3. कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस (12312) – 18 व 21 फरवरी 2025


4. जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस (18310) – 18, 20 व 21 फरवरी 2025


5. जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस (18102) – 19 फरवरी 2025


6. नई दिल्ली-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस (12368) – 18 व 21 फरवरी 2025


7. आनंद विहार-मधुपुर एक्सप्रेस (22466) – 19 फरवरी 2025


8. अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस (19483) – 19 व 21 फरवरी 2025


9. बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19484) – 21 व 23 फरवरी 2025


10. ग्वालियर-हावड़ा एक्सप्रेस (12176) – 18 फरवरी 2025


11. इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस (22911) – 18 व 20 फरवरी 2025


12. आगरा कैंट-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (20976) – 20 फरवरी 2025



परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है, जो इस प्रकार हैं:

1. मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार मार्ग:

लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस (11061) – 18 से 28 फरवरी 2025

जयनगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (11062) – 18 से 27 फरवरी 2025

पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस (11033) – 19 व 26 फरवरी 2025

दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस (11034) – 21 से 28 फरवरी 2025


2. कानपुर-लखनऊ-गोरखपुर-छपरा मार्ग:

दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस (15657) – 18 से 21 फरवरी 2025

आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस (12506) – 18 से 21 फरवरी 2025

बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस (15633) – 19 फरवरी 2025


3. कानपुर-लखनऊ-डीडीयू मार्ग:

आनंद विहार-सियालदह एक्सप्रेस (12330) – 19 व 26 फरवरी 2025


4. डीडीयू-वाराणसी-जंघई-उन्नाव-कानपुर मार्ग:

सियालदह-आनंद विहार एक्सप्रेस (12329) – 18 व 25 फरवरी 2025


रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन से अपडेट जरूर लें। उक्त जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के द्वारा दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |