मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अलीपुर थाना क्षेत्र में नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद, शरीर के कई अंग गायब

On: Saturday, July 26, 2025 3:38 PM

गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के इटोहरी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने डाक बाबा के पास बह रही नदी में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव देखा। सूचना मिलते ही अलीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

थाना अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि बरामद महिला का शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत है। शव से सिर, हाथ और पैर गायब हैं। महिला ने हरे रंग का छींटेदार सूट पहन रखा था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र लगभग 20 से 35 वर्ष के बीच हो सकती है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को महिला की पहचान से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वे तुरंत अलीपुर थाना से संपर्क करें। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |