मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: गया में कांवड़ियों से भरी पिकअप पलटी, कई श्रद्धालु घायल

On: Sunday, July 27, 2025 5:03 PM

इस वक्त की बड़ी खबर गया जिला के गेहलोर थाना क्षेत्र से आ रही है जहां थाना से कुछ दूरी पर कांवड़ियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कई कांवड़िया श्रद्धालु घायल होने की सूचना हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।

घटना की जानकारी मिलते ही मोहड़ा प्रमुख के पति गया यादव तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। उन्होंने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर सभी घायलों को पीएचसी मोहड़ा भेजवाया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी घायल कांवड़िए झारखंड के डाल्टनगंज क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और बाबा धाम देवघर की यात्रा पर निकले थे।

फिलहाल, सभी घायलों का प्राथमिक उपचार मोहड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है और जांच जारी है।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार | भभुआ रोड स्टेशन पर 3 करोड़ के सोने की हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश: खुद का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार | महाबोधि मंदिर में पूरी रात रोशन रहेगा मुख्य गुंबद, गया डीएम ने सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश | फतेहपुर झंडा चौक पर बड़ा हादसा टला, पश्चिम बंगाल के फेरीवाले की खड़ी मोपेड में लगी भीषण आग | एक पल की चूक पड़ सकती थी भारी, RPF जवान की बहादुरी ने गया जंक्शन पर महिला की बचाई जान | लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती: डीडीयू मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई देश की अखंडता की शपथ | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद |