मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अभाविप नगर इकाई के मनीष अवस्थी अध्यक्ष और सोनू पटेल बने मंत्री

On: Sunday, December 8, 2024 3:55 PM

टिकारी संवाददाता: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की बैठक टिकारी के सत्येंद्र नारायण सिन्हा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में टिकारी नगर इकाई का गठन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभाविप प्रदेश सह मंत्री मंतोष सुमन ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन से जुड़ना हमेशा गर्व का बात होती है। यह संगठन हमेशा सेवा भाव एवं छात्र हितों के लिए संघर्ष करते रहती है। संगठन के कार्यों की विवेचना करते हुए दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रदेश संयोजक रितिक वत्स ने बताया कि विद्यार्थी परिषद हमेशा ज्ञान, शील और एकता के मूल सिद्धांत पर काम करती है और हमेशा समाज में चलने वाली गतिविधियों पर नजर रखती है।

जिला सह संयोजक धीरज केशरी ने कहा कि अभाविप छात्र हित से जुड़े सारे समस्याओं को खत्म करती है। हमेशा विद्यालय एवं विश्वविद्यालय में छात्र हित से जुड़े सारे समस्याओं का खात्मा करती है। बैठक के बाद टिकारी नगर इकाई का अध्यक्ष मनिष अवस्थी, उपाध्यक्ष अक्षय कुमार एवं शरद कुमार तथा नगर मंत्री सोनू पटेल को बनाया गया। नगर सह मंत्री खुशी शर्मा एवं रवि शंकर , नगर कार्यालय मंत्री मयंक कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी गौरव कुमार,एस एफ डी प्रमुख रितिक कुमार सह प्रमुख रिषभ कुमार, एस एफ एस प्रमुख बंटी कुमार, राष्ट्रीय कला मंच निशांत कुमार,खेलो भारत प्रमुख राहुल कुमार,एन एस एस प्रमुख सूरज कुमार,एन सी सी प्रमुख सुमंत कुमार,सौरव कुमार, ललन कुमार और आदित्य को चुना गया। मौके पर प्रदेश सह मंत्री मंतोष सिंह, जिला सह संयोजक धीरज केशरी, कॉलेज मंत्री जानवी कुमारी, सौरव शर्मा आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |