मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वजीरगंज में विद्युत विभाग JE के साथ मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

On: Thursday, December 19, 2024 4:00 PM

वजीरगंज थाना क्षेत्र के बिच्छा गांव में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) दीपक कुमार के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने जानकारी दी कि मुख्य आरोपी बिच्छा निवासी मोहित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य नामजद और दो दर्जन अज्ञात आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित जेई दीपक कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया था, जिसमें कई नामजद और अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को मीटर रीडिंग के दौरान जेई दीपक कुमार के साथ हुई मारपीट के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि उन्हें लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से मारा गया और जातिसूचक गालियां दी गईं। इस घटना के बाद से स्थानीय लोग प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बावजूद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार है। इस घटना को लेकर प्रशासन पर दोषियों को जल्द पकड़ने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |