मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

On: Tuesday, June 23, 2026 7:53 AM

कोंच (गया)। कोंच प्रखंड के बिजहरा गांव निवासी तथा मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार एवं समाजसेवी महताब अंसारी के पिता निजामुद्दीन अंसारी (74 वर्ष) का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।

परिजनों के अनुसार, निजामुद्दीन अंसारी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे तथा पिछले कुछ समय से उनका उपचार भी चल रहा था। मंगलवार सुबह लगभग 5:30 बजे उन्होंने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली।

निजामुद्दीन अंसारी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के लिए क्षेत्र में सम्मानित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की मगफिरत और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की दुआ की।

परिजनों ने बताया कि दिवंगत निजामुद्दीन अंसारी की मिट्टी मंजिल (सुपुर्द-ए-खाक) की रस्म मंगलवार दोपहर 2 बजे बिजहरा कब्रिस्तान में अदा की जाएगी। अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों से अपील की गई है।

मगध लाइव परिवार दिवंगत निजामुद्दीन अंसारी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है। इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिऊन।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
12 दिन बाद भी नहीं मिला नौलेश, बेटे की तलाश में सूरत से गांव पहुंचे पिता | क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत | मोटर चोरी करते तीन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा | श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा: गया और मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | इलाज कराने पटना गए व्यक्ति का 16 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित |