मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

माँ तारा नगरी केसपा: बौद्ध भिक्षुओं ने की ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, भगवान बुद्ध और विष्णु की मूर्तियों ने श्रीलंकाई भिक्षुओं को किया मंत्रमुग्ध

On: Wednesday, January 15, 2025 3:56 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतगर्त माँ तारा नगरी केसपा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती हैl आज बौद्ध भिक्षु भंते उदय के नेतृत्व में श्रीलंका के बौद्ध भिक्षु मुथान्ना तिलक और कपिला सहित पांच सदस्यों की टीम ने केसपा गांव का भ्रमण किया l भंते उदय ने कहा कि वे पूर्व में भी श्रीलंका के पर्यटकों के साथ केसपा गांव में आए थे। ग्रामीण प्रो. अरुण शर्मा एवं विक्रम कुमार ने उन्हें गांव की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया l सर्वप्रथम बौद्ध भिक्षुओं ने माँ तारा देवी मंदिर, लोकेश्वर बुद्ध मंदिर, कमल का फूल, भगवान गौतम बुद्ध की आदम कद प्रतिमा एवं गरुड़ -विष्णु मंदिर का दर्शन किया l विदेशी श्रद्धालुओं ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा को खुले आकाश में देखकर चिंता प्रकट किया, एवं कहा कि श्रीलंका में भी भगवान विष्णु की पूजा किया जाता है।

उन्होंने कहा कि पहली बार गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु का दर्शन कर रहा है l यह प्रतिमा अद्भुत हैl भंते उदय ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा को एक मंदिर का स्वरूप देना चाहिए एवं इस संपूर्ण क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना चाहिएl उन्होंने बताया कि केसपा के पश्चात वे लोग घेजन और कौआकोल गांव भी जाएंगे।


प्राचीन काल से यह गांव हिंदू और बौद्ध धर्मालंबियों की आस्था का केंद्र रहा है, लेकिन आज तक राजनीतिक उपेक्षा की वजह से पर्यटक स्थल के रूप में विकसित नहीं हो सका है l इस गांव में पर्यटन की असीम संभावना है l पर्यटन के विकास से आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलते हैं l ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने सरकार से चैत्र नवरात्र के दौरान माँ तारा महोत्सव प्रारंभ कराने की मांग किया है l

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |