मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डाक पार्सल की आड़ में चल रही थी शराब तस्करी, झारखंड से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही बड़ी खेप पकड़ी गई, चालक गिरफ्तार

On: Wednesday, May 21, 2025 3:12 PM

गया। बेलागंज थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने डोभी-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी बियर जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते डाक पार्सल की आड़ में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही बेलागंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन (नं. BR-01-LG-5441), जिस पर डाक पार्सल का बोर्ड लगा था, को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 2748 लीटर अंग्रेजी बियर बरामद की गई। इसके बाद बियर से लदे वाहन को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पिरो निवासी अभय कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह झारखंड से बियर लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था।

पुलिस ने जब्त शराब और वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |