मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शराब माफियाओं के गिरोह का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब के साथ तीन पकड़े गए

On: Thursday, December 5, 2024 2:24 PM

देवब्रत मंडल

गुरुवार को आरपीएफ एवं जीआरपी गया तथा CPDS टीम के अधिकारी व बल सदस्य गश्त करते हुए प्लेटफार्म संख्या 02/03 के हावड़ा छोर फूट ओवर ब्रिज के रैंप के पास से तीन लोगों को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि तीनों ने अपना नाम (1) अभिषेक कुमार,उम्र 24 वर्ष, पिता मुंद्रिका प्रसाद, पता साहेब नगर, वार्ड नंबर – 8, थाना चंदौती, जिला गया (बिहार) (2) राजू राज उम्र 23 वर्ष, पिता शशि भूषण, पता साहेब नगर, वार्ड नंबर – 8, थाना चंदौती, जिला गया (बिहार) (3) अखिलेश कुमार सिंह, उम्र 28 वर्ष, पिता राजदेव यादव, पता पुना कला थाना परैया, जिला गया (बिहार) बताया। उसके कब्जे के बैग एवं थैला में रखे सामान के बारे में पूछने पर घबराते हुए कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तत्पश्चात पिट्ठू बैग एवं थैला की तलाशी ली गई तो (1) अभिषेक कुमार के कब्जे के बैग से 76 अदद रॉयल स्टैग विदेशी शराब की बोतल प्रत्येक 750 ml (2) राजू राज के कब्जे के बैग से 24 अदद रॉयल चैलेंजर एवं 51 रॉयल स्टैग विदेशी शराब की बोतल कुल 75 विदेशी शराब की बोतल प्रत्येक 750 ml (3) अखिलेश कुमार सिंह के कब्जे के बैग से 40 अदद रॉयल स्टैग विदेशी शराब की बोतल प्रत्येक 750 ml बरामद किया गया। प्रत्येक की MRP 525/ रूपए। कूल मात्रा 143.250 लीटर, फॉर सेल इन चंडीगढ़ पाया गया। तत्पश्चात मौके की कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना गया ले जाया गया। कांड संख्या 309/ 24 दिनांक 05.12.24 अंतर्गत धारा 30(ए )बिहार उत्पाद मद्यनिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया। बरामद विदेशी सामान शराब की कुल वजन 143.250 लीटर एवं कीमत ₹100275/- है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |