मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज का वीर सपूत एजाज आलम अंसारी को नम आंखों से अंतिम विदाई, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव

On: Sunday, September 22, 2024 1:28 PM

रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

बेलागंज,गया: श्रीनगर में तैनात बीएसएफ जवान एजाज आलम अंसारी का पार्थिव शरीर शनिवार की देर शाम उनके पैतृक गांव बाजीतपुर पहुंचा। जैसे हीं तिरंगे में लिपटा उनका शरीर पटना एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा गया सीमा पर पहुंचा, बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ तिरंगा लेकर उनकी अगवानी के लिए उपस्थित हुए। ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘एजाज आलम अमर रहे’ के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।

रविवार की दोपहर बेलागंज के पड़ाव मैदान में भारी संख्या में बीएसएफ और जिला पुलिस के अधिकारी, जवान और ग्रामीणों की मौजूदगी में जनाजे की नमाज अदा की गई। बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने अपने साथी को अंतिम सलामी दी, वहीं जनसमूह ने इस सपूत को खोने के दुख के साथ-साथ गर्व की अनुभूति की।

जनाजे में एएसपी जावेद अनवर अंसारी, डीएसपी विधि व्यवस्था, प्रशिक्षु डीएसपी सह बेलागंज थानाध्यक्ष सदानंद कुमार, स्थानीय बीडीओ राघवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ गजानन मेहता समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। राजनीतिक हस्तियों में निवर्तमान विधायक सह जहानाबाद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, राजद नेता विश्वनाथ प्रसाद यादव, जदयू नेता चंदन कुमार यादव, मो. जाहिद हुसैन, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव और पूर्व मुखिया सुरेश यादव भी मौजूद थे।

प्रशासनिक और धार्मिक औपचारिकताओं के बाद, जवान के पार्थिव शरीर को बाजीतपुर स्थित कब्रिस्तान में पूरे ससम्मान के साथ दफनाया गया। इस क्षण ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और वीरता की भावना को और भी प्रबल कर दिया, जहां लोग अपने वीर सपूत की शहादत पर गर्व कर रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |