मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एक सप्ताह में तीसरी वारदात: टिकारी में दो घरों से लाखों की चोरी

On: Tuesday, September 16, 2025 2:34 AM

टिकारी संवाददाता: शहर में चोरी की घटना थमने का नाम नही ले रहा है। रविवार की रात्रि दो घर को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया और घर का कीमती सामान चोरी कर ली। एक सप्ताह के अंदर बंद घर में चोरी की यह तीसरी घटना है। चोरी की एक घटना थानाक्षेत्र के नंदन बिगहा अहरा पर स्थित संजीवन कुमार के नवनिर्मित मकान में घटित हुई। पीड़ित संजीवन ने बताया कि शनिवार को जिउतिया पर्व को लेकर गांव गया था। सोमवार को टिकारी आने पर मकान का ताला टूटा हुआ देखा।

जांच पड़ताल की तो पाया कि घर में रखा 17 हजार नगदी, जेवर तथा किरायेदार राजकुमार मिस्त्री के कमरे से चार लाख रुपया नगदी एवं जेवर जेवरात गायब मिला। वहीं दूसरी देवधरपुर मुहल्ले में चोरी की दूसरी घटना घटी। चोरों ने बन्द घर का ताला तोड़ लाखो रुपये के गहने जेवरात समेत नगदी की चोरी कर ली। पीड़ित निजी स्कूल के शिक्षक पुपुल रंजन ने बताया कि रविवार को पत्नी व बच्चों के साथ गयाजी गया था। बारिश के कारण रात्रि में नही लौट सका। सोमवार की सुबह सूचना मिली कि घर का ताला टूटा हुआ है।

जानकारी मिलने पर घर आया तो देखा कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे सारे समान बिखेर दिया है व घर में रखा 42 हजार नगद, पत्नी के जेवर जेवरात व धातु के बर्तन की चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नही मिला। पीड़ित संजीवन कुमार व पुपुल रंजन ने टिकारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते कार्रवाई की मांग की है। टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना का सफल उद्भेदन को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |