मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में बंद घर से लाखों की चोरी, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

On: Tuesday, May 13, 2025 5:14 PM

बेलागंज (गया)। बेलागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना उस वक्त घटी जब मकान मालिक श्याम किशोर शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रह रहे थे।

श्याम किशोर शर्मा ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ आसनसोल में रह रहे हैं और शाहपुर स्थित पैतृक आवास की देखभाल की जिम्मेदारी अपने साले को सौंप रखी थी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वे शाहपुर पहुंचे और देखा कि घर के भीतर का आलमीरा भी टूटा हुआ है।

चोरों ने आलमीरा में रखे सोने की चैन, चूड़ियां, कान की बालियां, चांदी के 60 सिक्के, चांदी का कलश, प्लेट, कटोरी, गिलास और कई कीमती साड़ियां चुरा ली हैं। चोरी गई सम्पत्ति की अनुमानित कीमत लगभग आठ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित ने इस संबंध में बेलागंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मामले की पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष अरविन्द किशोर ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि चोरी की घटना संज्ञान में ली गई है और दोषियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है और वे रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |