मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पंचानपुर में एक ही रात एक घर व चार दुकान से 6 लाख नगद सहित लाखों का सामान चोरी

On: Saturday, March 8, 2025 5:01 PM

टिकारी संवाददाता: पंचानपुर बाजार में एक ही रात एक घर सहित पांच दुकानों में लाखों की चोरी की घटना ने स्थानीय पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। चोरी की इस बड़ी घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में दहशत पैदा हो गया है। चोरों ने टिकारी प्रखण्ड के उप प्रमुख गया दत्त शर्मा के दुकान को भी नही बख्शा। घटना के बाद अगले दिन शनिवार को पंचानपुर थाना की पुलिस ने स्थल की जांच की। पुलिस ने डाग स्कवाड भी बुलायी। लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी। जानकारी के अनुसार पंचानपुर बेलागंज मुख्य मार्ग में स्थित रविकांत कुमार रवि के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सोने का बाला, कानबाली, मंगलसूत्र, टीका, नथिया, टाप्स, कंगन, चार जोड़ा पायल आदि जेवर गहना अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावे एक लाख 63 हजार नगद भी चोर अपने साथ ले गए। पीड़ित रवि ने बताया कि लगभग सात लाख रुपए के आभूषण व कीमती सामान की चोरी कर ली गयी। उन्होंने बताया कि मकान के नीचे ब्रजेश कुमार की संचालित मा इंटरप्राइजेज के सीमेंट छड़ दुकान से चार लाख नगद सहित जरूरी कागजत व अन्य सामान की चोरी हुई है। किरायेदार ब्रजेश कुमार ने जांच की तो नगदी के साथ घर एवं दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़कर चोर अपने साथ ले गए।

वहीं पंचानपुर गोह मुख्य मार्ग में संचालित श्याम सिनेट्री एवं उपप्रमुख गयादत्त शर्मा के गणेश इंटरप्राइजेज से 15 हजार रुपए नगद सहित अन्य कीमती सामान की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली। इसके अलावे रघुवंश सिंह के सीमेंट छड़ दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। एक साथ पांच जगहों पर हुई चोरी के बाद पंचानपुर थाना की पुलिस हरकत में आई और जांच के लिए एफएसएल की टीम, तकनीकी टीम व श्वान दस्ता को बुलाया। चोरी की घटना को लेकर बाजार के व्यवसायियों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस गश्ती और उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। कुछ दिन पूर्व ही खनेटु पंचायत के पूर्व मुखिया के पंचानपुर स्थित घर मे भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसका सुराग आजतक पुलिस नही ढूंढ सकी है। पंचानपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना का शीघ्र सफल उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |