मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मालगाड़ी के चपेट में आने मजदूर की हुई मौत

On: Monday, January 22, 2024 1:54 PM

धनबाद रेल मंडल के गुरपा स्टेशन के पास सोमवार को मालगाड़ी के चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 09:55 बजे गाड़ी संख्या BARH/TIA इंजन संख्या 38407 के ऑन ड्यूटी लोको पायलट चंदन कुमार के द्वारा पहाड़पुर कैंपिंग स्टाफ को एक लिखित मेमो दिया गया जिसमें बताया गया की गुरपा – पहाड़पुर स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 426/06-11 के पास कुछ वर्कर काम कर रहे थे। उसी में से एक वर्कर जो मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान कोडरमा की ओर से आ रहे मालगाड़ी के चपेट आ गया जिसके कारण मौके पर ही मजदूर की मौत हो गयी।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ एवं गुरपा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। आरपीएफ के कोडरमा पोस्ट प्रभारी जवाहर प्रसाद ने बताया कि प्राइवेट वर्कर रेलवे ट्रैक में काम के लिए उक्त जगह पहुंचे थे। वहीं काम अभी शुरू नहीं किया गया था। इसी बीच एक वर्कर बात करते हुए ट्रैक पर चला गया। जिसकी दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतक टनकुपपा प्रखंड के सगरचटा गांव निवासी रामजीत यादव था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल | गया: बेलागंज में बच्चा चोर की अफवाह पर बवाल, यूपी के शख्स को ग्रामीणों ने जमकर पीटा; पुलिस ने बचाई जान |