मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में बाल श्रम विभाग की छापेमारी: होटल से 12 वर्षीय बालक मुक्त, संचालक पर मामला दर्ज

On: Friday, December 5, 2025 2:57 PM

फतेहपुर। श्रम कानूनों के उल्लंघन की शिकायतों के आधार पर श्रम विभाग ने शुक्रवार को फतेहपुर बाजार क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। लेबर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान होटल व रेस्टोरेंट संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। कई प्रतिष्ठान अचानक शटर गिराकर संचालक मौके से गायब हो गए।

जांच टीम ने बस स्टैंड के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में जब निरीक्षण किया, तो एक 12 वर्षीय बालक को कार्य करते पाया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ब्रजेश कुमार के अनुसार, नाबालिग बच्चों से कार्य कराए जाने संबंधी सूचना की पुष्टि के बाद ही यह अभियान संचालित किया गया था। उन्होंने बताया कि मौके से मिले बालक को तत्काल रेस्क्यू कर लिया गया है तथा परिजनों को सूचित किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि न्यायालय के निर्देशानुसार बच्चे की मुक्तता और आगे की आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। वहीं होटल संचालक के विरुद्ध श्रम कानूनों के तहत केस दर्ज कराया गया है तथा निर्धारित दंडात्मक कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।

इस अभियान में फतेहपुर पुलिस भी शामिल रही। एसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान किया। विभागीय अधिकारियों ने संकेत दिया कि नाबालिगों से काम कराने पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |