मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

खनेटा गांव की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल, विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

On: Wednesday, August 20, 2025 3:40 PM

बेलागंज। खनेटा गांव में बुधवार को युवा ग्रामीण विकास समिति खनेटा के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक दिवसीय भूख हड़ताल एवं धरना का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को लेकर कई गंभीर मुद्दे उठाए और सरकार से तुरंत समाधान की मांग की।

धरना का नेतृत्व कर रहे धनंजय शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा खनेटा गांव के लिए प्रस्तावित 10+2 उच्च विद्यालय को कुछ बिचौलियों और दलालों के दबाव में पथरा गांव स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि सरकारी मानकों के अनुसार खनेटा में विद्यालय के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। उन्होंने इसे गांव की छात्र-छात्राओं और विशेषकर बेटियों के साथ अन्याय बताया।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि फोरलेन चौड़ीकरण के दौरान बेलागंज-रामपुर मोड़ से उमता ओवरब्रिज तक डिवाइडर में कहीं भी कटिंग नहीं दी गई, जिससे गांव दो हिस्सों में बंट गया है। अब ग्रामीणों को अपने ही गांव के घरों तक पहुंचने के लिए व्यस्त एनएच को पार करना पड़ता है, जिससे लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने यहां फुट ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण की मांग की।

इसके अलावा, एनएचएआई पर आरोप लगाया गया कि फोरलेन निर्माण के दौरान गांव स्थित महादेव मंदिर को अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीण पूजा-अर्चना से वंचित हो गए हैं और उनकी आस्था को ठेस पहुंची है।

चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार –

  • 20 अगस्त को किसान एकदिवसीय भूख हड़ताल करेंगे।
  • 10 सितंबर को छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल करेंगे।
  • 30 सितंबर को गांव की महिलाएं और पुरुष संयुक्त रूप से भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
  • 15 अक्टूबर को ग्रामीण काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

यदि इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीण आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बहिष्कार करेंगे। अंततः, कोई सुनवाई नहीं होने पर सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय कुमार शर्मा और धर्मेंद्र कुमार पासवान अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर में बवाल: चोरी की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर खानाबदोशों का उग्र हमला, गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त; ASI और महिला सिपाही घायल | अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |