न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल



बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का विस्तार देते हुए ‘प्रभात खबर’ के सीनियर चीफ रिपोर्टर कंचन कुमार सिन्हा को संघ में नई जिम्मेदारी दी गई है। श्री सिन्हा को बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के गया जिला का डिस्ट्रिक्ट कन्वेनर बनाया गया है। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (बीडब्ल्यूजेयू) के जनरल सेक्रेटरी कमलकांत सहाय ने नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें बधाई दी है। यूनियन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जिले भर के पत्रकारों ने खुशी जताते हुए श्री सिन्हा को बधाई दी है। श्री सिन्हा इसके पूर्व भी यूनियन में कई जिम्मेदारी निभाते आये हैं। दो बार यूनियन के गया जिलाध्यक्ष, दो बार महासचिव व बिहार प्रदेश कमेटी में संगठन सचिव रह चुके हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर श्री सिन्हा ने यूनियन के महासचिव कमलकांत सहाय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। यह जानकारी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, गया के
जिला मीडिया प्रभारी हरिबंश कुमार ने दी है।

Categorized in:

Bihar, Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: October 15, 2023