मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मैगरा के जंगलों में अवैध अफीम की खेती नष्ट, पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई

On: Friday, February 14, 2025 2:02 PM

गया जिले के मैगरा थाना क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त कार्रवाई में तीन बीघा में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इन दिनों जंगली इलाकों में गुप्त रूप से अफीम की खेती की जा रही है, जिसे रोकने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में मैगरा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में पुलिस और CRPF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर अफीम की फसलों को नष्ट किया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
दुकान दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी का आरोप, फतेहपुर थाने में एफआईआर दर्ज | औरंगाबाद: प्रशासनिक लापरवाही ने ली शिक्षक की जान, सोन नदी पुल के टूटे स्लैब ने बुझाया घर का चिराग | पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक |