मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जदयू कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

On: Tuesday, January 21, 2025 2:47 PM

टिकारी संवाददाता: विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर मंगलवार को जदयू नेताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने और सरकार के प्रति विश्वास बनाये रखने का अभियान शुरू किया गया है। पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं द्वारा गांव गांव का दौरा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2005 से अबतक के सरकार की उपलब्धि लोगों को गिनाया जा रहा है। कुशवाहा ने बताया कि सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही 23 योजनाओं का प्रचार प्रसार आमलोगों के बीच किया जा रहा है। इस दौरान पार्टी नेताओं ने सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील भी कर रहे हैं।

ताकि कोई भी पात्र लाभुक राज्य सरकार की योजना से वंचित न रह सके। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जदयू नेता बूथ स्तर पर जाकर सरकार की उपलब्धियां को गिनाएंगे। इस क्रम में प्रखण्ड के कई जगहों पर पार्टी नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। इस अभियान में कुशवाहा के साथ जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद दांगी, नंद किशोर ठाकुर, कैलाश चंद्रवंशी सहित कई नेता व पार्टी पदाधिकारी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |