मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पंचानपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का शानदार आयोजन, जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

On: Friday, September 5, 2025 3:17 PM

टिकारी संवाददाता: पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पंचानपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर सुबह कुरानखानी का आयोजन हुआ, जिसके बाद जामा मस्जिद पंचानपुर से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने नात-ए-शरीफ पढ़कर माहौल को खुशनुमा बना दिया, वहीं मस्जिद के इमाम ने पैगम्बर मोहम्मद साहब की जीवन यात्रा और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला। जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए बाजार पहुंचा और फिर मस्जिद परिसर लौटकर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के तहत शाम को जिक्र-ए-मुहम्मद (मिलाद शरीफ) का आयोजन भी किया गया, जिसमें पैगम्बर साहब द्वारा दिए गए पवित्र संदेशों को पढ़ा और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।इस जुलूस में राहत खान, मोहम्मद जलालुद्दीन खान, फिरोज खान, मोहम्मद मेराज खान, खालिद, शाहबाज़, अरमान, मंज़र, इरफ़ान, फैसल वारसी, दानिश, शाहिद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |