मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पूरे डीडीयू मंडल में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 1714 व्यक्ति धराए, जुर्माने के रूप में लगभग 8.73 लाख रुपए वसूले गए

On: Tuesday, April 8, 2025 3:36 PM

देवब्रत मंडल

डीडीयू मंडल में मंगलवार को रेलवे ने एक बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बिना टिकट और अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस मेगा ड्राइव के तहत डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ और जपला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक फोर्ट्रेस चेकिंग की गई। अभियान में मंडल के सभी स्क्वाड, टिकट जांच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक, पर्यवेक्षक और अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

किन रूट्स पर हुई गहन जांच?

इस अभियान में बक्सर-डीडीयू, वाराणसी-डीडीयू, सासाराम-डीडीयू, आरा-सासाराम, गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन, किउल-गया, गोमो-गया और पटना-गया जैसे व्यस्त रेल खंडों से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को निशाना बनाया गया। प्रीमियम ट्रेनों, मेल/एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की भी गहन जांच की गई। बिना टिकट या अनुचित टिकट के साथ पाए गए यात्रियों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।

शाम 6 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार, डीडीयू मंडल में 1714 बिना टिकट या अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे कुल 8 लाख 73 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। गया जंक्शन पर भी यह अभियान जोर-शोर से चला, जिसमें सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम), मुख्य टिकट निरीक्षक (सीआईटी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीमें शामिल रहीं। अभियान के दौरान सभी स्टेशनों पर किलाबंदी जांच की गई और यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया गया। मंडल मुख्यालय ने स्पष्ट किया कि इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। डीडीयू मंडल ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर संबंधित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें। साथ ही, अन्य यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |