मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में इंटैक हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता 2025: डीएवी कैंट एरिया की टीम ने जीता प्रथम स्थान

On: Tuesday, October 7, 2025 4:15 PM

गया: भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटैक) गया चैप्टर और डीएवी पब्लिक स्कूल, कैंट एरिया, गया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंटैक हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन विद्यालय सभागार में किया गया। इस प्रतियोगिता में गया के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना तथा इसके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी कैंट एरिया की प्राचार्या अंजलि ने दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत भाषण के साथ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हमारी धरोहर, स्मारक, ऐतिहासिक स्थल और पुरातात्विक संपदा हमारे गौरवशाली अतीत की पहचान हैं। इनके संरक्षण में इंटैक गया चैप्टर की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।” उन्होंने छात्रों को अपनी विरासत के प्रति जिम्मेदारी और गर्व का भाव विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा हुई, जिसमें सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से संबंधित प्रश्न पूछे गए। चुनी गई छह टीमों ने अंतिम चरण में मौखिक प्रश्नोत्तर दौर में अपनी बुद्धिमत्ता और सूझबूझ का परिचय दिया। कड़े मुकाबले के बाद डीएवी पब्लिक स्कूल, कैंट एरिया की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मानव भारती नेशनल स्कूल और जय हिंद पब्लिक स्कूल की टीमें क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।

इंटैक गया चैप्टर के मुख्य पदाधिकारी प्रो. मनीष सिन्हा ने बताया, “इस क्विज के विजेता 12 अक्टूबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गया का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह आयोजन युवाओं में अपनी विरासत के प्रति जागरूकता और गर्व का भाव जागृत करने का एक प्रयास है।” सह-संयोजक डॉ. राकेश कुमार सिन्हा ‘रवि’ ने कहा, “प्रश्नों को इस तरह तैयार किया गया था कि छात्र न केवल अपनी विरासत से जुड़ें, बल्कि इसके महत्व को अपने सहपाठियों और मित्रों के साथ भी साझा करें।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ छायाकार-पत्रकार रूपक सिन्हा, डॉ. सचिन मंदिलवार (इतिहास विभाग, मगध विश्वविद्यालय), डॉ. धीरेंद्र कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार सिन्हा, निखिल नारायण, दीपक कुमार महतो, आकाश कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश राठौर और अभिजीत चक्रवर्ती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि विजेता टीमों को वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट रूपक सिन्हा और अन्य अतिथियों द्वारा मोमेंटो से सम्मानित किया गया। डॉ. राकेश कुमार सिन्हा ‘रवि’ ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया। यह आयोजन न केवल छात्रों के ज्ञान और जागरूकता को बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि गया की सांस्कृतिक चेतना को भी नई ऊंचाइयों तक ले गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

📰 Latest:
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ |