मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के युवा किसान इं आशीष कुमार को पटना में मिला नवाचार कृषक सम्मान निधि योजनाओं

On: Sunday, February 23, 2025 4:12 PM

टिकारी संवाददाता: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिषद के रजत जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित समारोह में टिकारी के युवा किसान इं आशीष कुमार सिंह को कृषि क्षेत्र में नित्य नए प्रयोग व बेहतर एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए नवाचार कृषक सम्मान से सम्मानित किया गया। किसान सिंह को यह सम्मान काला, नीला एवं सोना मोती गेंहू, काला धान, काला नमक सुगंधित धान, कुसुम फूल, काला हल्दी, काला आलू तथा जीरो टिलेज (शून्य जुताई) विधि से खेती करने और इसके लिए अन्य किसानों को प्रेरित कर कर जागरूक करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के महानिदेशक सह डियर के सचिव डा. हिमांशु पाठक, सहायक महानिदेशक डा. ए. बेलमुरूगन, बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव डा. बी राजेंद्र, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पटना के निदेशक डा. अंजलि कुमार, आईसीआर पटना के निदेशक डा. अनूप दास आदि ने संयुक्त रूप से सम्मान पत्र और मोमेंटो व शाल प्रदान कर इं सिंह को सम्मानित किया। प्रखंड के गुलरियाचक गांव के रहने वाले इं आशीष कुमार सिंह आईटी सेक्टर में हाई प्रोफाइल नौकरी छोड़कर पिछले एक दशक से आधुनिक खेती में नित्य नए प्रयोग के कारण हमेशा अपने कारनामे के लिए सुर्खियों में रहते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर किसान दिनेश चंद्र, उपेंद्र प्रसाद, जितेंद्र बिंद, ननदेव प्रसाद, ऋतुराज कुमार, दिलीप कुमार आदि सहित प्रखंड क्षेत्र के कई किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |