मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

भारतीय सेना के जवान हवलदार प्रवीण शर्मा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

On: Monday, March 10, 2025 5:42 PM

विधायक सहित कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

जानलेवा हमले में घायल भारतीय सेना के जवान हवलदार प्रवीण शर्मा की मौत के बाद शव को पूरे सम्मान के साथ पुरा ग्राम स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं प्रवीण की पत्नी को सेना के जवान ने तिरंगा व अन्य सामान सम्मान स्वरूप सौंपा। मुखाग्नि प्रवीण के बड़े पुत्र पार्थ राज ने दी। सेना के जवानों ने दिवगंत प्रवीण शर्मा को शोक सलामी दी गई। जवान की मौत के बाद निकली शव यात्रा कॉलेज मोड़ से पुरा ग्राम तक निकाला गया। अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ प्रवीण शर्मा अमर रहे के नारों से गूंजता रहा। वहीं लोगो के मन में आरोपियों के विरुद्ध गुस्सा भी देखा जा रहा था। जानकारी हो कि विगत गुरुवार की देर रात्रि प्रवीण शर्मा के साथ महमन्ना ग्राम के साथ मारपीट की घटना घटी थी जिसमे प्रवीण शर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। शनिवार को मिलिट्री अस्पताल में इलाज के दौरान प्रवीण जिंदगी की अंतिम जंग हार गये थे।

घर पर शव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से वातावरण गमगीन हो गया। प्रवीण का अंतिम दर्शन स्वजनों ने की। वहीं पत्नी की चीत्कार से लोग रुआंसे हो उठे। प्रवीण का चार व सात वर्षीय पुत्र इनसब से अंजान भीड़ को निहार रहा था। प्रवीण के माता पिता अपने जवान बेटे की मौत से गम में डूबे थे। अंतिम दर्शन के उपरांत शव को शमशान घाट लाया गया जहां भारतीय सेना के जवानों ने शोक सलामी देकर साथी को अंतिम विदाई दी। श्रद्धांजलि देने वालों में सेना के कर्नल, क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार, पूर्व विधायक मनोज शर्मा, पिंकराज चक्रवर्ती, नीरज कुमार उर्फ लड्डू, नरेंद्र शर्मा उर्फ लड्डू, मुकेश शर्मा, बुलबुल शर्मा, अभिमन्यु शर्मा, वेंकटेश शर्मा, पूर्व जिला परिषद सत्येंद्र नारायण, बृज मोहन शर्मा, हिमांशु शेखर, प्रद्युम्न शर्मा, नाथुन पासवान, चंद्रदेव पासवान, मिथलेश सिंह, मुखिया रामजी शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, अरविंद सिंह, अमिताभ कुमार, सहित दर्जनों लोगों ने घटना पर दुख और शहीद जवान के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है । साथ ही जानलेवा हमला के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |