मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

श्रीराम को समर्पित रंगोली प्रतियोगिता में गुड़िया, मुस्कान प्रथम, विद्या, सुलेखा द्वितीय व तृतीय स्थान पर सुरैना, प्रियांश रहे

On: Monday, January 22, 2024 4:02 PM

देवब्रत मंडल

सोमवार को भगवान श्रीरामचंद्र के बहुप्रतीक्षित मंदिर एवं श्रीरामलला का प्रतिष्ठापना एवं उद्घाटन समारोह अयोध्या इसी के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू युवा शक्ति संघ के द्वारा श्रीविष्णु पद प्रांगण गयाजी तीर्थ में भगवान श्रीराम के लिए समर्पित रंगोली प्रतियोगिता का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर गुड़िया, मुस्कान, द्वितीय स्थान पर विद्या, सुलेखा, तृतीय स्थान सुरैना, प्रियांश रहे। इन सभी प्रतिभागियों एवं अन्य सभी को विशेष रूप से धनराशि, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत कर भगवान श्रीराम का प्रसाद स्वरूप अंगवस्त्र दिया गया। सायंकाल श्रीराम भजन, कीर्तन जागरण का कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गया तीर्थ क्षेत्र से अनेक श्रीरामभक्त उपस्थित हुए। जिन्हे उनके द्वारा किए गए सेवाओं के लिए अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष विनय गुप्ता, गोल्डी गायब, अमरनाथ मेहरवार, छोटू बारीक, अभिषेक कटरियार, सुदामा दुबे, ऋषि पाठक, कुमार शानू , रविशंकर सिन्हा, शैलेश श्रीवास्तव, रतन गुपुत, गोकुल दुबे, अजय कटरियार, मिथुन गुपुत, छोटू गुपुत, शिवम सिन्हा, विकास सिन्हा, बिहारी झंगर, शशांक मिश्रा, करण गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की जानकारी पंडित राजा आचार्य जी ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |