न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान की बैठक प्रमंडलीय कार्यालय गया में अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ब्रह्मर्षि समाज की मजबूती पर चर्चा हुई। समाज में व्याप्त कुरीतियों में दहेज प्रथा समाप्त करने पर गंभीर चर्चा हुई। साथ ही समाज की वर्तमान में राजनीतिक उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की गई। जबकि समाज के महापुरुष द्वारा राष्ट्रहित एवं राजहित में शैक्षणिक संस्था के विकास हेतु हजारों एकड़ जमीन निशुल्क दान दिया। सभी जाति के गरीब परिवार को हमेशा मदद के लिए यह समाज खड़ा रहा। जबकि समाज में सहजानंद सरस्वती, सर गणेश दत्त, लंगट सिंह, रामधारी सिंह दिनकर, राज नारायण एवं महाराज बनारस, शत्रुघ्न शरण सिंह, डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह, महेश प्रसाद सिंह, महाराजा गोपाल शरण सिंह, महाराज सुंदर सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने राजहित में जमीन दान देकर देश एवं राज्य के नवनिर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाई है। यह समाज हमेशा दान दाता की भूमिका में रहा है फिर भी सभी राजनीतिक दलों के द्वारा अपेक्षा किया जाता है। यह समाज अब पतिव्रता बनकर नहीं कार्य करेगा। साथ ही सम्मान और स्वाभिमान से ना समझौता करते हुए राजनीतिक में स्वयं सत्ता में जो भागीदारी सुनिश्चित करेगा समाज उसी के साथ खड़ा रहेगा। वर्तमान में यह समाज की पहचान किसान से है। जबकि किसान प्राकृतिक आपदा के शिकार होने के बावजूद सरकार की ओर निगाहें किए हुए हैं लेकिन सरकार किसान की समस्या का समाधान न करते हुए सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में सरकार से मांग है कि पूरे मगध प्रमंडल में सुखाड़ एवं अकाल ग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुए सभी किसानों को फसल का मुआवजा एवं सभी तरह के एक लाख का ऋण माफ किया जाए। बैठक में आगामी पितृ पक्ष मेला में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीता कुंड के पास निशुल्क सेवा शिविर लगाने का निर्णय हुआ। जिस में पिंड दानियों को सेवा हेतु फल वितरण, पेयजल, नींबू पानी, दवा एंबुलेंस की व्यवस्था किया जाएगा। साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानी शत्रुघ्न शरण सिंह की जिला परिषद प्रांगण में यह संगठन के द्वारा मूर्ति स्थापित किया गया एवं अन्य निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। ब्रह्मर्षि समाज के संत के द्वारा मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। मूर्ति अनावरण में ब्रह्मर्षि समाज के सभी राजनीतिक दल के नेता बुद्धिजीवी एवं समाज सेवी को आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, सचिव महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, महिला नेत्री कुमारी रिंकू, ओमप्रकाश, चंदन शाही, संतोष कुमार छोटे, डॉक्टर राजीव रंजन, संतोष कुमार, अर्पित,आर्यन, सतीश कुमार, मुन्ना शर्मा, मनीष कुमार, राकेश शर्मा, सुमंत कुमार, नीरज शंकर, डॉक्टर बीडी शर्मा, भगवान दास शर्मा रामनारायण आदि शामिल रहे।

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: September 6, 2023