न्यूज शेयर करें


डुमरिया प्रखंड के रजकेल नदी के ऊपरी स्थल पर एक आम सभा को सम्बोधित करते हुए औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि रजकेल नदी पर बाँध बन जाने से बारा खाड़ के नाम से बाँध का सपना साकार हो जाएगा। बिहार सरकार के सिचाई मंत्री से इस पर बात हुई है। बहु प्रतीक्षित बारा खाड़ बांध निर्माण होने से कम से कम दस गाव के लोग लाभान्वित होंगे। सिचाई के लिए लोगो को प्राकृतिक वर्षा पर लोगो को निर्भर रहना पड़ता है। कृषि प्रधान क्षेत्र होने के बाद भी वर्षा के आभाव मे धान की रोपनी पाँच प्रतिशत भी नही हुआ किन्तु बिहार राज्य के मंत्री झूठे वादे और झूठे रिपोर्ट देकर पूरे बिहार मे धान की रोपनी को सो प्रतिशत दर्शा दिया गया है। पूरे बिहार के सभी जिलों को सुखाड़  घोषित करना चाहिए अब। राज्य सरकार द्वारा किसानो को फसल बीमा का लाभ नही दिया जा सका है। डुमरिया प्रखंड पिछड़ा प्रखंड है बिकास जिस गति से होना चाहिए था वो अभी तक नही हो सका। मेरे द्वारा जितना बन सका क्षेत्र के बिकास के लिए कदम उठाया है। केन्द्र सरकार् द्वारा प्राप्त राशि का सही उपयोग राज्य सरकार नही कर रही है। बिहार मे अपहरण, लूट, हत्या की घटनाओ मे बृद्धि हो गई है। सांसद सुशील कुमार सिंह ने लोगो से कहा कि आपके सभी मांगो को शीर्घ पुरा किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल राय, संजीव कुमार पाठक, बिजय कुमार सिंह, बबलू कुमार, पशुपति दास, बिजय कुमार गुप्ता, प्रयाग चौधरी, उपस्थित हुए।

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: September 4, 2023