मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में पीडीएस दुकानों की जांच में बड़ा खुलासा: 800 क्विंटल से अधिक सरकारी अनाज की कालाबाजारी, दुकानदारों पर FIR दर्ज

On: Saturday, January 25, 2025 3:11 PM
पीडीएस दुकान की जांच करते खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी चंदन शास्त्री

गया जिले के फतेहपुर प्रखंड में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दो दुकानों की जांच के दौरान बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन शास्त्री द्वारा की गई इस जांच में दोनों दुकानों में भारी अनियमितताएं पाई गईं। इसके आधार पर दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पहला मामला: नगवां पंचायत की पीडीएस दुकान

नगवां पंचायत स्थित पीडीएस दुकानदार रामशीष कुमार की दुकान पर जांच के दौरान केवल 96 किलोग्राम गेहूं और 120 किलोग्राम चावल पाया गया जबकि pos मशीन मे गेंहूँ 67.63 और चावल 74.16 क्विंटल था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि विक्रेता ने 66.67 क्विंटल गेहूं और 72.96 क्विंटल चावल की कालाबाजारी कर दी है। इसके अलावा, शिकायतें मिलीं कि दुकान महीने में केवल 3-4 दिन ही खुलती थी,  इन गड़बड़ियों के आधार पर दुकानदार के प्राथमिकी दर्ज की गयी है

दूसरा मामला: मेयारी पंचायत की पीडीएस दुकान

मेयारी पंचायत स्थित पीडीएस दुकान

मेयारी पंचायत के पीडीएस दुकानदार कुलदीप कुमार की जांच में स्थिति और भी गंभीर पाई गई। उनकी दुकान में गेहूं का भंडार पूरी तरह से शून्य था, जबकि केवल 50 किलोग्राम चावल उपलब्ध पाया गया। जांच में खुलासा हुआ कि कुलदीप कुमार ने 234.87 क्विंटल गेहूं और 514.15 क्विंटल चावल की कालाबाजारी की है।इसके अतिरिक्त, दुकानदार पर अपने पंजीकृत स्थान से दूर दुकान संचालित करने, पिछले छह महीने से राशन का वितरण नहीं करने और केवल अपने परिचित लोगों को अनाज वितरित करने  जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इन गड़बड़ियों के कारण विक्रेता पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की कार्रवाई

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन शास्त्री ने इन दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जायेंगे, ताकि गरीबों को उनका हक सही समय पर मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे |