मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

तपोवन में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

On: Sunday, March 9, 2025 4:44 AM

रिपोर्ट: गौरव सिंह

गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल तपोवन में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। शनिवार सुबह अरई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार को ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत अतरी थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही अतरी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार और मोहड़ा सीओ राकेश रंजन मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।

मामले को लेकर महेश्वरी राम, किशोरी चौधरी और अशोक कुमार द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई। मोहड़ा सीओ राकेश रंजन ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा की गई इस हरकत से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मूर्ति की मरम्मत कराकर जल्द ही पुनः स्थापित किया जाएगा

इस घटना के संबंध में अतरी थाना के अपर थाना अध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। तपोवन एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिहार में पीडीएस सर्वर दूसरे दिन भी ठप्प, भीषण गर्मी में राशन के लिए तरस रहे गरीब और बेबस डीलर | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव | पुलिस-पब्लिक संबंधों में आएगा बड़ा सुधार: मगध क्षेत्र के सभी 142 थानों में हर महीने के पहले शनिवार को आयोजित होगी ‘लोक-संवाद गोष्ठी’ |