मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बाइक सवार को बचाने के क्रम में बालू लदा ट्रैक्टर झोपड़ी में घुसा, घर के बाहर खड़ी महिला को कुचला

On: Monday, January 15, 2024 2:31 PM

जितेंद्र कुमार, खिजरसराय

खिजरसराय थाना क्षेत्र के आईमा बाजार में बालू लदे एक ट्रैक्टर के घर में घुस जाने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई मृतक महिला की पहचान राजमणि देवी 55 वर्ष के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गया की ओर से बालू लोड ट्रैक्टर तेज गति से आ रही थी कि दूसरे दिशा से तेज गति से आ रहे एक बाईक सवार को बचाने के क्रम में ट्रैक्टर झोपड़ीनुमा घर मे घुस गया और महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई । घटना के समय महिला सड़क किनारे अपने घर के बाहर खड़ी थी । परिजन घायल महिला को ईलाज हेतु तत्काल खिजरसराय समुदायिक केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घायल महिला की मौत हो जाने की सूचना मिली आक्रोषित लोगों ने गया पटना मुख्य मार्ग में आईमा के पास यातायात को ठप करते हुए सड़क पर उतर गए। सूचना के बाद सीओ ममता के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सड़क पर डटे लोगों को हटाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान | फल्गु नदी को फिर मिलेगा प्राकृतिक स्वरूप! गया में नदी किनारे होगा बड़े पैमाने पर पौधरोपण, 123 खराब बोरवेल बनेंगे वाटर रिचार्ज सिस्टम | पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार | वाराणसी एयर शो: डीडीयू जंक्शन पर उमड़ेगी भारी भीड़, डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधा चाक-चौबंद | बोधगया में हंसा एंटरटेनमेंट का भव्य डांडिया महोत्सव: विधायक सर्वजीत ने किया उद्घाटन, विदेशी मेहमान भी थिरके | गयाजी के दुर्गा बाड़ी में ‘सिंदूर खेला’ की अद्भुत छटा, नम आंखों से महिलाओं ने दी बेटी जैसी मां भवानी को विदाई | ब्रेकिंग न्यूज: गया में कुएं से मिला तीन बेटियों की मां का शव, पति-पत्नी के विवाद के बाद मौत से गांव में सनसनी | टेउसा बाजार में विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र | टेउसा बाजार में बड़ा हादसा: टोटो पलटने से 7 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत नाजुक |