मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त छात्र विशाल राज और उसके भाई का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला, हत्या की आशंका से मची सनसनी

On: Monday, October 20, 2025 1:31 AM

गया। रविवार देर रात गया शहर के नैली मोहल्ले में सड़क किनारे नाले से दो युवकों के शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के गेवलबीघा निवासी विशाल राज और उनके मौसेरे भाई यश राज के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस इसे संभावित सड़क हादसा मान रही है।

घटना की खबर मिलते ही देर रात रामपुर थाना क्षेत्र के सिकड़िया मोड़ पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

बताया जाता है कि मृतक विशाल राज गया कॉलेज के मेधावी छात्र और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के उत्कृष्ट स्वयंसेवक थे। उन्हें वर्ष 2022 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया था। विशाल राज को कई राष्ट्रीय सम्मान मिल चुका है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

खबर अपडेट की जा रही है…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा |