मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

On: Friday, August 14, 2026 7:36 PM

मगध लाइव संवाददाता | फतेहपुर (गया)

फतेहपुर (गया): फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां ने फतेहपुर थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खेल रही मासूम को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 11 अगस्त की है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 6 वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही दो नाबालिग लड़के उसे बहला-फुसलाकर एक मकान में ले गए। आरोप है कि वहां एक नाबालिग ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा बाहर निगरानी (रेकी) कर रहा था। घटना के बाद बदहवास और रोती हुई बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।

शिकायत करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी

पीड़िता की मां का आरोप है कि जब उन्होंने इस घिनौनी हरकत का विरोध किया और शिकायत दर्ज कराने की बात कही, तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

परिजनों के अनुसार, 14 अगस्त की सुबह आरोपी पक्ष के कुछ लोग फिर से उनके घर आ धमके और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़िता की मां को गंभीर चोटें आईं। आसपास के ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ, जिसके बाद पीड़िता की मां ने हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, मेडिकल जांच के लिए भेजी गई बच्ची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को लेकर फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया “पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सब-इंस्पेक्टर (SI) सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी |