न्यूज शेयर करें

हम पार्टी भी भाजपा का अंग है। मेरी राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा से हुयी है और आज फिर भाजपा के साथ है। उक्त बातें पूर्व मंत्री सह हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार मांझी ने शुक्रवार बेलागंज के चिंतन शिविर में कहा।
प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें समाज के बुद्धजीवियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हम पार्टी भी भाजपा का एक अंग है। हमने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा से किया था और पुनः भाजपा के साथ हूं। उन्होंने कहा कि जिसे जनता का विश्वास एवं प्यार मिलता हैं वही नेता होता है। न की कोई पद मिलने से।मुझे आगे बढ़ना है हम संघर्ष करने को तैयार है।

प्रधानमंत्री ने मुझे बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने कहा एनडीए के शीर्ष नेताओं ने मुझे आश्वस्त किया है कि आप गया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए का अगला प्रत्याशी होंगे। मंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य है कि गयाजी की जितनी मजबूत विरासत है उतना उसकी पहचान नहीं मिली है। मौका मिला तो गयाजी को उसकी विरासत के अनुरूप पहचान दिलाने में कामयाब होंगे। शिविर की अध्यक्षता अनील कुमार ने किया। वही धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मुखिया राजेन्द्र राम ने किया। इस मौके पर महेश शर्मा, कुमार सत्यशील, धनन्जय कुमार, रंजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।

Report By: Ajit Kumar ,Belaganj

Categorized in:

Politics,

Last Update: December 1, 2023

Tagged in: