मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में भीषण सड़क हादसा: बाराचट्टी के पास खड़ी ट्रक से टकराई पिकअप वैन, खलासी की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

On: Sunday, May 17, 2026 7:34 PM

बाराचट्टी/गया): जीटी रोड पर बाराचट्टी थाना क्षेत्र के 71 माइल के पास रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में मछली का दाना (फीड) लदी तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए और वाहन के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8 बजे यह दुर्घटना हुई। पिकअप वैन पश्चिम बंगाल से मछली का दाना लेकर गयाजी की ओर आ रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर 71 माइल के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन पर से उसका नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बाराचट्टी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद पिकअप वैन में फंसे खलासी के शव को बाहर निकाला और अपने कब्जे में लिया।

मृतक की हुई पहचान, घायलों का इलाज जारी

हादसे में जान गंवाने वाले खलासी की पहचान 40 वर्षीय विप्लव शाह के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नयहटी ग्राम व थाना क्षेत्र के रहने वाले झंटू साहा के पुत्र थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए चालक और एक अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (ANMMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए बाराचट्टी के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने बताया कि 71 माइल के समीप जीटी रोड पर यह हादसा हुआ है, जहां मछली फीड लदे वाहन की टक्कर खड़ी ट्रक से हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति (खलासी) की मृत्यु हुई है और दो लोग जख्मी हैं। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और मामले की जांच में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |