न्यूज शेयर करें


टिकारी संवाददाता: प्रखंड राजद कमेटी द्वारा शनिवार को टिकारी में एक समान समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बंटी यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मंचासीन अतिथियों के साथ पंचायत एवं बूथ अध्यक्षों सहित पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हूए सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधान पार्षद रिंकू यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। इसके मद्देनजर उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक न्याय के विचारधारा को गांव गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वंही जिलाध्यक्ष नेजाम भाई, उपाध्यक्ष अलखदेव सिंह, प्रधान महासचिव सुभाष यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक आजाद, सरस्वती देवी, जुगनू यादव आदि वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों, सरकार द्वारा जारी जाति आधारित गणना, विकास योजनाओं आदि के बारे विस्तार से प्रकाश डाला। पीएम मोदी द्वारा हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देने की घोषणा पर कटाक्ष करते हुए नेताओं ने कहा कि बिहार सरकार नौकरी देने वाला देश का पहला प्रदेश बन गया है। सम्मान समारोह का संचालन जिला पार्षद सुरेश प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Categorized in:

Politics,

Last Update: October 14, 2023