मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जेठियन नवोदय विद्यालय में हेल्थ चेकअप कैंप, सौ विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

On: Friday, February 14, 2025 1:27 PM

गया जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जेठियन में शुक्रवार को हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 100 छात्र-छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में मोहरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विजया राज लक्ष्मी, डॉक्टर अनवर आलम, जीएनएम अर्चना कुमारी, मुकेश कुमार और नीरज कुमार ने विद्यार्थियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया एवं मुफ्त में दवाएं वितरित कीं।

विद्यालय के प्राचार्य जे. पी. चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक हैं, क्योंकि कई बार विद्यार्थी अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को बता नहीं पाते। इस तरह के आयोजन से उनकी बीमारियों का समय पर पता लगने और उचित इलाज उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। उन्होंने इस पहल को विद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के समग्र कल्याण की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों की आंखों, त्वचा, पोषण स्तर, दंत स्वास्थ्य एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। साथ ही, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। इस पूरे आयोजन का समन्वय स्टाफ नर्स आशा कुमारी ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक ए. के. सिंह, आर. पी. सिंह, एस. के. पांडेय, संतलाल कुमार, संजीत कुमार, अमित रंजन, यू. एन. सिंह, कार्यालय अधीक्षक एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने इस शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |