मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वित्तीय सशक्तिकरण के लिए प्रधान डाकघर गया ने निकाली प्रभात फेरी, जनकल्याण योजनाओं के प्रचार पर जोर

On: Friday, October 11, 2024 2:20 PM

देवब्रत मंडल

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत आज, 11 अक्टूबर को, गया प्रधान डाकघर के वरीय डाकपाल रोहित नंदन के नेतृत्व में वित्तीय सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी प्रधान डाकघर से प्रारंभ होकर समाहरणालय गोलंबर तक पहुंची और फिर वापस आकर प्रधान डाकघर परिसर में संपन्न हुई। इस आयोजन में प्रधान डाकघर के सभी कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए।मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव नीरज ने बताया कि इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा, “वित्तीय सशक्तिकरण में हमारे डाकघर का अभूतपूर्व योगदान रहा है, और हम इस योगदान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।”प्रभात फेरी में भाग लेने वाले प्रमुख कर्मचारियों में इमरान खान, अशोक कुमार, शैलेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, पिंटू कुमार, और रंजीत कुमार शामिल थे। उनका उत्साह और सहयोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
औरंगाबाद: प्रशासनिक लापरवाही ने ली शिक्षक की जान, सोन नदी पुल के टूटे स्लैब ने बुझाया घर का चिराग | पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल |