न्यूज शेयर करें

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

बिहार के औरंगाबाद जिले से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के लिए जा रही यात्रियों से भरी बस और हाइवा की टक्कर में एक की मौत मौके पर ही हो गई। हादसा गया में हुआ है। शुक्रवार की रात हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी पहुंच गए। मृतक कौन थे इसका पता अभी नहीं चल पाया है लेकिन चर्चा है कि इस भीषण हादसे में बस के उप चालक की का सिर धड़ से अलग हो गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक बस का उपचालक था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महारानी नामक यात्री बस औरंगाबाद जिले के हसपुरा से चली थी। जो गया से यात्रियों को लेकर कोलकाता जा रही थी।

इसी बीच गया के मगध विवि थाना क्षेत्र के गया-डोभी मुख्य सड़क मार्ग स्थित भौरवा और सहदेवखाप गांव के नजदीक हाईवा और बस के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। बस पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल हो जाने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही मगध विवि थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीक के डोभी पीएचसी में ले जाया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया गया है। खबर को अपडेट्स किया जा रहा है

Categorized in:

Aurangabad, Bihar, Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: November 28, 2023

Tagged in:

,