मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी जागृति यात्रा का गया में भव्य स्वागत

On: Saturday, August 30, 2025 10:37 AM

✍️ देवब्रत मंडल

गया। पटना साहिब से होकर आ रही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की साढ़े 300 वर्षीय शहीदी जागृति यात्रा का गया की पावन धरती पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शहर की समस्त संगत ने भावपूर्ण स्वागत किया।

जागृति यात्रा गिरानी घाट से नगर कीर्तन के रूप में गुरबाणी की मधुर धुनों के साथ रवाना हुई और गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर फूलों की वर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शहर की गलियां गुरबाणी की गूंज से सराबोर रहीं।

यात्रा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी विराजमान थे तथा गुरु साहिब के शस्त्र भी शामिल रहे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर के पदाधिकारी, पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधि और विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के सदस्य यात्रा में सम्मिलित हुए। मुख्य रूप से भाई जगदीश सिंह जी, महासचिव इंद्रजीत सिंह जी, सीनियर मीत प्रधान लखविंदर सिंह लखा जी, पूर्वी भारत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सूरत सिंह नलवा जी, कोषाध्यक्ष सरदार चंदन सिंह सहित भाई हरजिंदर सिंह जम्मू वाले और भाई बलदेव सिंह अमृतसर वाले मौजूद रहे।

गया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष शराब सिंह, सचिव मनजीत सिंह गांधी, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रिंस, सदस्य कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह बब्बू, गुरतेज सिंह, स्त्री सत्संग प्रधान कमलजीत कौर, अमरजीत कौर, सोनिया छाबड़ा, पिंकी कौर और अन्य संगत ने बढ़-चढ़कर स्वागत में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सरदार लखविंदर सिंह लखा और सूरत सिंह नलवा ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल “हिंद की चादर” बल्कि संपूर्ण विश्व के धर्म और मानवता के रक्षक थे। उन्होंने बताया कि यदि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का बलिदान नहीं होता, तो आज का विश्व कुछ और ही रूप ले चुका होता।

गया गुरुद्वारा साहिब में लंगर और चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई तथा सभी आगंतुकों को सम्मानित कर धन्यवाद ज्ञापन किया गया। तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के कानूनी सलाहकार सरदार परमित सिंह अंकुश बग्गा ने पटना साहिब प्रबंधक कमेटी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस-प्रशासन का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह यात्रा सफलतापूर्वक आगे हंटरगंज के लिए रवाना हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |