मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गुलजाना प्रीमियर लीग: भुसुंडा की टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

On: Tuesday, January 28, 2025 3:27 PM

टिकारी (संवाददाता): गुलजाना प्रीमियर लीग सीजन-4 का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मंगलवार को भुसुंडा और लाव क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भुसुंडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

लाव क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शिवम के 27 रनों की मदद से टीम ने 15 ओवर में 110 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भुसुंडा की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 11.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया।

भुसुंडा के गेंदबाज निकु सिंह ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुकाबले को सफल बनाने में गुलजाना क्रिकेट समिति के सदस्यों रौशन शर्मा, सोनू, भोला, चिकू, बूटन शर्मा और टन शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी |