मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का भव्य स्वागत, गया को इंडस्ट्रियल हब बनाने का किया वादा

On: Thursday, September 26, 2024 2:18 PM

फतेहपुर प्रखंड के राम सहाय उच्च विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को एनडीए की ओर से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें जो विश्वास और समर्थन दिया है, उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने फतेहपुर की धरती को अपनी राजनीति का जन्मस्थान बताते हुए कहा, “1980 से मैंने यहां से चुनावी सफर की शुरुआत की है, और आप सबकी असीम प्यार और आशीर्वाद ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया। इसके लिए मैं आपका आभारी हूं।”

मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने संबोधन में बताया कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उन्होंने गया जिले में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लाने का कार्य किया है, और आगे भी विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि गया को एक इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करना उनका सपना है और इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने तिलैया ढाढ़र सिंचाई परियोजना के विस्तार के लिए संबंधित मंत्री को पत्र लिखने की जानकारी भी दी। साथ ही, फतेहपुर में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत का आश्वासन दिया।

मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “गया को नोएडा के स्तर पर विकसित करने का मेरा सपना है, और मैं सिंचाई व्यवस्था में सुधार के लिए भी प्रयासरत हूं। बिहार के सिंचाई मंत्री से इस विषय में चर्चा करके इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा है।”

इस कार्यक्रम में बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता रोमित कुमार, राष्ट्रीय सचिव नंदलाल मांझी, जिलाध्यक्ष नरायण मांझी सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष संजय कुमार ने की और संचालन कृष्णा सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उदय सिंह, शशि कांत कुमार, चंद्रिका साव, रवि कुमार, उजाला सिंह, देवीलाल यादव, हम और लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |