मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

यंग स्टार डांस एकेडमी का भव्य उद्घाटन: शास्त्रीय, बॉलीवुड, लोक नृत्य और ज़ुम्बा फिटनेस की नई शुरुआत

On: Thursday, December 19, 2024 2:24 PM

गया के आसा कॉम्प्लेक्स (डाक स्थान रोड, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी) में गुरुवार को यंग स्टार डांस एकेडमी का भव्य उद्घाटन किया गया। यह एकेडमी बच्चों और अभिभावकों को नृत्य, ज़ुम्बा फिटनेस और योग के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने का अद्भुत मंच प्रदान करेगी।

उद्घाटन समारोह का शानदार आयोजन

कार्यक्रम का उद्घाटन रिटायर्ड आर्मी अधिकारी डीपी सिंह, समाजसेवी केपी शर्मा, इंजीनियर अरुण शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रूपक कुमार, और पीबीएम स्कूल के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार दुबे द्वारा किया गया। अतिथियों को तिलक लगाकर और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। यंग स्टार डांस एकेडमी के निर्देशक गौतम कुमार गोलू और अभिषेक सिंह ने कहा कि यह संस्थान गया के बच्चों के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगा। यहां बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारकर न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकेंगे। उन्होंने बताया कि एकेडमी में समय-समय पर प्रसिद्ध कोरियोग्राफर को बुलाकर बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नृत्य के साथ फिटनेस और संस्कृति का मेल

रिसेप्शनिस्ट मनीषा कारण ने बताया कि यहां बच्चों को नृत्य और संगीत के साथ-साथ योग और महिलाओं के लिए ज़ुम्बा फिटनेस की कक्षाएं भी दी जाएंगी। छोटे बच्चों को शास्त्रीय और बॉलीवुड नृत्य सिखाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य बच्चों को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकालकर उनकी सृजनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें जिम्मेदार बनाना है। इसके साथ ही हम नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति को सहेजने का प्रयास करेंगे।” समारोह में गायक अभिषेक राज ने अपनी प्रस्तुति ‘यूँ ही नहीं’ से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छोटे बच्चों द्वारा ‘बम बम बोले’ गीत पर डांस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

गया को मिलेगा नृत्य का नया केंद्र

रिटायर्ड आर्मी डीपी सिंह ने कहा, “गया के बच्चों के लिए यह डांस एकेडमी एक वरदान साबित होगी। अब बच्चों को डांस सीखने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।” यंग स्टार डांस एकेडमी ने गया के नृत्य प्रेमियों के लिए एक नई उम्मीद जगाई है, जहां नृत्य, संगीत और फिटनेस के माध्यम से बच्चों को उनके सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर कई युवा कलाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें अभिषेक दुबे, ऋषभ सिंह, सन्नी सिंह, दीपक कुमार, आयुष चंद्र, प्रिंस कुमार, प्रसून कुमार, प्रियांशु कुमार, आर्यन, और ऋषि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पड़ोसियों को हथियार का भय दिखाने का आरोप | गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र |