मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सीयूएसबी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

On: Sunday, February 9, 2025 4:20 PM

टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी में एकात्म मानव दर्शन का सामाजिक परिप्रेक्ष्य विषय पर दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान करेंगे। कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह ने आयोजन को लेकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के मंथन एवं निष्कर्ष का नीति निर्माण में प्रभावी योगदान होगा। कुलसचिव प्रो. एन. के राणा ने सम्मेलन तैयारी पर संतोष व्यक्त किया है। पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि सीयूएसबी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेंटर आफ इंटीग्रल ह्यूमेनिज्म एंड सोशल पालिसीज एवं इंडिया फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के सहयोग से सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे देश विदेश के लगभग 50 विद्वान भाग ले रहे हैं। इनमें इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. राम माधव, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, नालन्दा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुनैना सिंह, सारबान विश्वविद्यालय, अबूधाबी क्लाउड विष्णु स्पाक, इंडिया फाउंडेशन के विशिष्ट अध्येता काम कारपेंटियर डी गार्डन, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट के रोशन बुधना, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डा. वरदा संभुष आदि का नाम शामिल है। दो दिनों में एकात्म मानव दर्शन के सामाजिक परिप्रेक्ष्य से संबंधित विषयों पर विभिन्न सत्रों में तीस से अधिक पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सेंटर के कार्डिनेटर और सेमिनार के संयोजक डा. सुधांशु कुमार झा एवं को-कार्डिनेटर डा. रोहित कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और राज्यपाल के आगमन से संबंधित पूरी तैयारी कर ली गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नगर आयुक्त ने किया केदारनाथ मार्केट का स्थल निरीक्षण, सुव्यवस्थित और आधुनिक ढंग से विकसित करने के दिए निर्देश | इतिहास रचता बोधगया: 220 मूर्तियों का दान, वैश्विक भिक्खु संघ की उपस्थिति—कल होगा 21वें त्रिपिटक समारोह का भव्य समापन | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर गया केंद्रीय कारा में जागरूकता कार्यक्रम, गीत-संगीत के बीच बंदियों को बताए गए अधिकार | रेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सासाराम और रफीगंज में विशेष ‘किलेबंदी’ अभियान, बिना टिकट यात्रा कर रहे 825 यात्री पकड़े गए | रात में बाइक उड़ाने वाले चोर कैमरे में कैद, बेलागंज–चाकन्द क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं से हड़कंप | गया जी में चौहद्दी के बाहर और चलते वाहन से वसूली हो रही है अवैध वसूली, चार संवेदकों को शोकॉज | गुरारु के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंजारुल हक के निधन पर डब्लूएचओ कार्यालय में शोकसभा, स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर | फतेहपुर प्रखंड के अजय यादव ने रूस में रचा इतिहास, पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक | गया में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की विदेशी शराब जब्त, वैशाली का ट्रक चालक गिरफ्तार | गयाजी में सरकारी क्वार्टर में ASI ने सल्फास खाकर दी जान, स्वास्थ्य तनाव या कोई और वजह? पुलिस तलाश में जुटी |