मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर पानी लेने उतरी और ट्रेन छूट गई, RPF ने कुछ ही मिनटों में महिला को सुरक्षित पति के सुपुर्द किया

On: Wednesday, December 3, 2025 1:18 PM

✍️देवब्रत मंडल

पूर्वा एक्सप्रेस से उतरकर पानी लेने गई एक महिला यात्री ट्रेन छूट जाने के बाद प्लेटफॉर्म पर फँस गईं, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की त्वरित प्रतिक्रिया ने स्थिति को संभाल लिया। कुछ ही देर में महिला को ढूंढकर सुरक्षित उनके पति के हवाले कर दिया गया। घटना का निपटारा Operation Dignity के तहत बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ किया गया।

दिल्ली के जनता विहार मुकुंद निवासी विजय शाह अपनी पत्नी मीरा देवी के साथ 12382 पूर्वा एक्सप्रेस के कोच S-4 से दिल्ली से आसनसोल जा रहे थे। गया स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान मीरा देवी पानी लेने के लिए नीचे उतरीं, लेकिन जैसे ही वे वापस लौटतीं, ट्रेन चल पड़ी और वह प्लेटफॉर्म पर ही रह गईं। अचानक हुई इस स्थिति से वे घबरा गईं और पति भी फोन पर लगातार परेशान होकर मदद मांगते रहे।

सूचना SCNL/DDU से मिलते ही RPF पोस्ट गया तुरंत सक्रिय हुआ। ड्यूटी अधिकारी उनि/अजय तिग्गा के नेतृत्व में प्र. आ. रितेश रोशन और महिला प्रधान आरक्षी इंदु सिंह का दल प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 की ओर दौड़ा। शिकायतकर्ता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गहन खोजबीन की गई, और कुछ ही मिनटों में दिल्ली एंड की ओर एक महिला को पाया गया, जो घबराई हुई स्थिति में खड़ी थीं। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मीरा देवी बताया।

टीम ने उनकी तस्वीर शिकायतकर्ता को भेजकर तुरंत पहचान की पुष्टि कराई। पुष्टि होते ही विजय शाह को RPF पोस्ट बुलाया गया। पहचान पत्र और यात्रा टिकटों के सत्यापन के बाद मीरा देवी को समय 13:45 बजे सुरक्षित उनके पति के सुपुर्द कर दिया गया। पत्नी को सकुशल पाकर विजय शाह काफी राहत महसूस कर रहे थे। उन्होंने RPF टीम की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद दिया। RPF ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी परेशानी में तुरंत रेल मदद सेवा से संपर्क करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |