मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

होली पर घर आने वाले लोगों के लिए खुशखबरी: राजेंद्र नगर, दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर एवं सहरसा से नई दिल्ली/आनंद विहार के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन, टिकट बुकिंग शुरू

On: Saturday, March 1, 2025 1:55 AM

देवब्रत मंडल

होली पर अपने घर आने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने राजेंद्र नगर, दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर और सहरसा से नई दिल्ली/आनंद विहार के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को टिकट मिलने में सहूलियत होगी और सफर भी आसान बनेगा।

इन ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी

राजेंद्र नगर – नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02393/02394)

  • राजेंद्र नगर से: 1 मार्च 2024 से 31 मार्च 2025 तक गुरुवार छोड़कर हर दिन।
  • नई दिल्ली से: 2 मार्च 2024 से 1 अप्रैल 2025 तक शुक्रवार छोड़कर हर दिन।

दानापुर – आनंद विहार स्पेशल (03257/03258)

  • दानापुर से: 2 मार्च 2025 से 30 मार्च 2025 तक हर रविवार
  • आनंद विहार से: 3 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक हर सोमवार

गया – आनंद विहार स्पेशल (02397/02398)

  • गया से: 2 मार्च 2025 से 30 मार्च 2025 तक हर रविवार
  • आनंद विहार से: 3 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक हर सोमवार

मुजफ्फरपुर – आनंद विहार स्पेशल (05283/05284, 05219/05220)

  • मुजफ्फरपुर से:
    • 05283: 7 मार्च 2025 से 28 मार्च 2025 तक हर शुक्रवार
    • 05219: 8 मार्च 2025 से 29 मार्च 2025 तक हर शनिवार
  • आनंद विहार से:
    • 05284: 8 मार्च 2025 से 29 मार्च 2025 तक हर शनिवार
    • 05220: 9 मार्च 2025 से 30 मार्च 2025 तक हर रविवार

सहरसा – आनंद विहार स्पेशल (05577/05578)

  • सहरसा से: 2 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक गुरुवार और शनिवार छोड़कर सप्ताह के पांच दिन
  • आनंद विहार से: 4 मार्च 2025 से 2 अप्रैल 2025 तक शनिवार और सोमवार छोड़कर सप्ताह के पांच दिन

रेलवे प्रवक्ता सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रीगण ट्रेन संचालन से जुड़ी अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है, इसलिए अपनी सीट जल्द से जल्द सुरक्षित कर लें और होली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाएं!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |