मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अच्छी पहल: पत्रकार की पहल पर गया नगर निगम की त्वरित कार्रवाई से नाले में गिरी गाय की बच गई जान

On: Wednesday, January 29, 2025 2:35 PM

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम की तत्परता और समर्पित प्रयासों से बुधवार को एक गाय को सुरक्षित बचा लिया गया। जो नाले में गिर गई थी। इस घटना की सूचना प्रभात खबर के पत्रकार जितेंद्र मिश्रा ने नगर निगम को दी। जिसके बाद तत्काल निगम की स्वच्छता टीम के द्वारा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त कुमार अनुराग के मार्गदर्शन में मुख्य स्वच्छता निरीक्षक एवं जोनल पदाधिकारी ने टीम का नेतृत्व किया और त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य को अंजाम दिया। निगम की टीम ने समन्वित प्रयासों से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच सकी।

नगर आयुक्त ने कहा कि गया नगर निगम जनकल्याण और पशु सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने इसके लिए मीडिया कर्मियों की सक्रिय भूमिका और अपने अधिकारियों के समर्पण की सराहना की है। उन्होंने बताया गया नगर निगम के द्वारा संचालित कॉल सेंटर में भी प्रतिदिन सैकड़ों शिकायत आते हैं जिसका त्वरित गति से निष्पादन स्वच्छता टीम जिसमें स्वच्छता पदाधिकारी के निर्देशन में मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक एवं जोनल प्रभारी द्वारा किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल | आपका स्मार्ट मीटर, आपका फैसला: अब उपभोक्ताओं को मिला प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने का अधिकार | बेलागंज: पाली गांव में नेवारी के पुंज में लगी भीषण आग, जिला मुख्यालय से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां |