मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर 22.8 करोड़ रुपए के सोना चांदी व नकद पकड़ी गई, 35.50 लाख के मादक पदार्थ

On: Sunday, October 6, 2024 4:08 PM

आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश का उपलब्धियों से भरा रहा तीन साल का कार्यकाल

✍️देवब्रत मंडल

अनुकूल परिस्थितियों में सही तरह से काम करना तो ज्यादातर लोग जानते हैं। मगर जो विपरीत परिस्थितियों में खुद पर काबू रखते हुए काम को अंजाम देता है, असल में वही विजेता होता है। अक्सर लोग परिस्थितियां प्रतिकूल रहने पर घबरा जाते हैं और लक्ष्य और दायित्व दोनों छूट जाते हैं। हम बात आरपीएफ के एक ऐसे पदाधिकारी की कर रहे हैं जिन्होंने अपने दायित्व को संभालने के बात कभी थके नहीं, हारे नहीं, निरंतर चिंता और चिंतन के साथ साथ मनन करते हुए आ रहे हैं।

विगत समय में अपराधियों का गया जंक्शन पर बोलबाला रहा था

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश

एक समय था कि गया जंक्शन के इर्द गिर्द अपराधियों का एक ऐसा साम्राज्य स्थापित था कि रेल संपति से लेकर रेलयात्रियों की सुरक्षा में सेंधमारी की अक्सर कहानियां सुनने को मिलते थे लेकिन इधर तीन चार सालों से ऐसे अपराधियों पर केवल अंकुश हीं नहीं लगा है बल्कि अपराध की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी कहीं छिप भी जाता है तो रसातल से भी ढूंढ निकाला जाता है।

हम बात कर रहे हैं पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के गया जंक्शन की। इस जंक्शन पर कार्यरत रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश की। जिन्होंने इस पोस्ट में 7.10.2021 को अपना पदभार ग्रहण किया। इनके तीन साल के कार्यकाल का जब आंकलन किया गया तो जो तथ्य सामने आए, जिसे देख कहा जा सकता है एक कुशल नेतृत्व देने वाले पदाधिकारियों के अधीनस्थ कार्य करने वाली टीम भी बहुत कुछ सीख सकती है।

आइये जानते हैं कुछ ऐसे तथ्य जो अन्य पदाधिकारियों से कुछ अलग अंदाज है इनके

आरपी(यूपी) एक्ट यानी अवैध कब्जे में रेल संपति के 75 मामलों का उद्भेदन के साथ 155 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। साथ ही करीब चार लाख की रेल संपति बरामद किया गया। वहीं अन्य रेलवे एक्ट के तहत 5666 मामलों में 5716 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 99 लोगों को जेल भेजा गया। 16.51 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।

मादक पदार्थों से लेकर पशु पक्षियों कर तस्कर पकड़े गए

ट्रेन द्वारा शराब, प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम, गांजा व पशु पक्षियों के तस्करी के कई मामले पकड़ने में कामयाबी हासिल की। करीब 35.50 लाख रुपए मूल्य के बराबर इन चीजों की बरामदगी के साथ 115 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा।

सोना चांदी के अलावा नकद तो करोड़ रुपए से उपर जब्त किए गए

इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने 10.11 करोड़ रुपए मूल्य के बराबर सोने चांदी जब्त किए गए साथ ही इन मामलों में 15 को डिटेन किया गया। भारतीय मुद्रा यानी नोट बरामदगी के मामले में 12 करोड़ 07 लाख करीब 52 हजार रुपए बरामद करते हुए आधा दर्जन लोगों को डिटेन किया गया। वहीं आठ रिवाल्वर और 10 जिंदा कारतूस के साथ 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

सैकड़ों यात्रियों के छूट गए सामानों की बरामदगी कर हुई सुपुर्दगी

यात्रियों की सेवा में निरंतर लगी हुई टीम ने 332 यात्रियों के 34 लाख 30 हजार 412 रुपए के सामानों को उन्हें सुपुर्द किया। 54 यात्रियों की जीवन की रक्षा की। 114 बच्चों को बाल मजदूरी कराने वाले तस्करों से मुक्त कराया। तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही करीब 500 निःशक्त यात्रियों को सेवाएं प्रदान करते हुए सहायता पहुंचाई गई।

1.37 हजार लोगों को अनाधिकृत यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया

पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के अबतक के कार्यकाल के दौरान इनके नेतृत्व में टीम ने अनाधिकृत रूप से विभिन्न ट्रेनों में यात्रा करने वाले 1.37 लाख लोगों को पकड़ा। जिससे रेल को अतिरिक्त राजस्व के रूप में 8 करोड़ 72 हजार रुपये प्राप्त हुए।

रेल थाना के भी कई कांडों के सफल उद्भेदन में किया सहयोग

गया जंक्शन पर लंबे समय से जारी विकासोन्मुखी कार्यों के कारण रेलवे स्टेशन चारो तरफ से खुला खुला हुआ है। ऐसे में अपराधियों द्वारा कई तरह की घटना को अंजाम दिया गया और कई अंजाम देने के फिराक में प्लेटफॉर्म पर विचरण करते हैं। ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी में रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने कई कांडों का केवल सफल उद्भेदन नहीं किया बल्कि कई शातिर अपराधियों को जेल के सलाखों के पीछे भेजने में कामयाबी हासिल की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |