न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल

विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में मतदान एक ऐसी प्रक्रिया है। जिसके माध्यम से स्वस्थ लोकतंत्र की नींव रखी जाती है। भारत निर्वाचन आयोग समय समय पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश जारी करता है। इस आयोग के निर्देशानुसार सभी लोकसभा/विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं, वहाँ
दिनाकं 25-11-2023 शनिवार26-11-2023 रविवार
तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी। जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है। यदि कोई गलती है तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं। इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा।

नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं

(1) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो।
(2) राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी।या
(3) आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
या
(4) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी।
18 वर्ष की होनी चाहिए
(5) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठेंगे
वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चैक कर लें , इस भरोसे में न रहें कि पिछले चुनाव में हमने वोट डाला था, तो हमारा लिस्ट में नाम तो होगा ही, ऐसा नहीं है, जो अब नई लिस्ट आई है, उसमें बहुत लोगों के नाम नहीं हैं। यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है,तो 6 नम्बर फार्म (V।)भर कर अपना नाम जरूर जुड़वा लें।
नोट: वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी इसी दिन अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है !
अपना वोट जरूर बनवाएं और आईडी मजबूत रखें, वरना आगे चलकर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, अपने अधिकारों को लेकर सजग रहें। जरा सी भी लापरवाही आगे चलकर तकलीफदेह हो सकती है।

Categorized in:

Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: November 14, 2023

Tagged in: